BREAKING NEWS: मुंबई के धारावी में सिलेंडर फटने से 14 लोग घायल

Update: 2021-08-29 09:31 GMT

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार सिलेंडर फटने की यह घटना धारावी के साहू नगर में हुई है। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की खबर है।

14 लोगों में 2 लोग 70% तक जल चुके हैं जबकि 12 लोग मामूली जले हैं। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौंके पर पहुंची और आग बुझाने के काम को अंजाम दिया। दमकल की दो गाड़ियां और एक पानी के टैंकर से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू है। अब तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Similar News