दक्षिण मुंबई में एक परिसर की गिरी दीवार , दबकर एक व्यक्ति की मौत

facebooktwitter-grey
Update: 2024-01-07 16:00 GMT
दक्षिण मुंबई में एक परिसर की गिरी दीवार , दबकर एक व्यक्ति की मौत
  • whatsapp icon

दक्षिण मुंबई में रविवार को एक बस्ती में किराये के परिसर के पास अचानक एक दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के पास मियां चॉल से सटी दीवार दोपहर करीब 2.30 बजे ढह गई।

मलबे में फंसे एक व्यक्ति को निकालकर नौसेना के अश्विनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है।

Similar News