MCD उपचुनाव: 5 में से 4 सीटों पर जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू...

Update: 2021-03-03 06:30 GMT



दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच में से चार वार्ड में जीत दर्ज की है। शानदार प्रदर्शन के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं- हो गया काम, जय श्री राम। दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए इस उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की है। रोहिणी-सी वार्ड से आप प्रत्याशी रामचंद्र ने 2985 वोट से जीत दर्ज की है। वहीं, शालीमार बाग में भी आप प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2706 वोट से जीतीं हैं। चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद के बेटे चौधरी जुबेर अहमद ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी इशराक को हराया।

क्यों पड़ी उपचुनाव की जरूरत?

इन सीटों पर उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में AAP के चार पार्षद चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इससे 4 वार्डों की सीट खाली हो गई थी। वहीं, शालीमार बाग सीट बीजेपी पार्षद रेणु जाजू के निधन से खाली हुई थी।

अराधना मौर्या

Similar News