दिल्ली विधानसभा में हिंदू नव वर्ष पर होगा भव्य आयोजन

Update: 2025-03-28 04:31 GMT



दिल्ली में आगामी 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर दिल्ली विधानसभा में अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे। दिल्ली के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने यह जानकारी दी।

डीडी न्यूज से बातचीत में दिल्ली के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार हिंदू नव वर्ष को बड़े उत्सव के साथ मनाने जा रही है। इस आयोजन की शुरुआत दिल्ली विधानसभा में भव्य कार्यक्रम से होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि विधानसभा को दिवाली, 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह सजाया जाएगा। इस विशेष आयोजन में हजारों लोग शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद राम नवमी और हनुमान जयंती के भी भव्य आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह उत्सवों की श्रृंखला आंबेडकर जयंती तक जारी रहेगी।

बाइट: कपिल मिश्रा, दिल्ली के पर्यटन और संस्कृति मंत्री, नई दिल्ली

Similar News