भोपाल- विश्वविद्यालय डेयरी टेक्नोलॉजी, कृषि जैसे पाठ्यक्रम संचालित करें: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विश्वविद्यालय को परंपरागत संकायों के साथ-साथ वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने-अपने क्षेत्र में डेयरी टेक्नोलॉजी, कृषि जैसे व्यावसायिक दक्षता के पाठ्यक्रम संचालित करें।