चित्रकूट- चित्रकूट गौरव दिवस कार्यक्रम में दीपदान किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Update: 2025-04-07 04:03 GMT

 

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल श्रीराम प्राकट्य पर्व एवं चित्रकूट गौरव दिवस कार्यक्रम में दीपदान किया। गौरव दिवस पर चित्रकूट 11 लाख दीपों से जगमगा उठा। इस अवसर पर रंगोली बनाकर लोगों ने अपने उत्साह का परिचय दिया।

चित्रकूट गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी के तट पर भरत घाट में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी देवस्थानों में पर्याप्त निर्माण कार्य कर ओंकारेश्वर सहित अन्य स्थलों की भव्यता और दिव्यता बढ़ा रही है।

Similar News