यूपी: कैबिनेट की बैठक आज, पास हो सकते हैं पीडब्लूडी और आवास से जुड़े प्रस्ताव

Update: 2025-04-08 05:14 GMT



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें आवास और पीडब्ल्यूडी के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होने की संभावना है। यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल को जोड़ने का काम अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बजाय NHAI करेगी। YIDA के पूर्व स्वीकृत प्रस्ताव को रद्द किया जाएगा। ताकि NHAI द्वारा निर्माण करने का रास्ता साफ हो सके।

इसके अलावा आवास विभाग के उ.प्र. के हाईटेक टाउनशिप नीति में संशोधन से संबंधित प्रस्ताव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार की गई नियमावली को भी मंजूरी दी जा सकती है।

Similar News