अयोध्या और लखनऊ रूट पर शुरू की बस सेवा

Update: 2025-04-08 09:54 GMT


 परिवहन निगम ने शाहजहांपुर से अयोध्या के लिए दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। खजुरिया-लखनऊ रूट पर भी एक बस सेवा चालू की गई है। इसके अलावा हल्द्वानी और अलीगढ़ मार्ग के यात्रियों को भी जल्द सहूलियत मिलेगी।परिवहन निगम के बेड़े में बसें बढ़ने के बाद इनकी संख्या 150 हो गई है। इसके बाद अधिकारी कई नए रूट पर बस सेवा शुरू कर रहे हैं।

अयोध्या के लिए यहां से कोई बस सीधी नहीं थी। इस कारण जिले के यात्रियों को भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जाने के लिए दिक्कत होती थी। इसको देखते हुए एक बस सुबह पांच बजे और दूसरी शाम सात बजे बस अड्डे से वहां के लिए रोजाना जाएगी। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लखनऊ-खजुरिया रूट भी बनाया गया है।

इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। मेरठ के लिए बस सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त दातागंज बदायूं होते हुए अलीगढ़ के लिए बस सेवा को जल्द ही शुरू कराया जाएगा। एक बस हल्द्वानी रूट पर भी चलेगी।

Similar News