संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला गया नाम, तैयार हुआ नया बोर्ड

Update: 2025-04-08 09:59 GMT



 संभल में शाही जामा मस्जिद के साइनबोर्ड को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने बदलकर \"जुमा मस्जिद\" कर दिया है। एएसआई का दावा है कि नया साइनबोर्ड उनके रिकॉर्ड में दर्ज नाम के अनुसार है।

यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लेगा। नए साइनबोर्ड को पुलिस चौकी में रखा गया है। एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने बताया कि मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोगों ने इसे हटाकर इसकी जगह ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ बोर्ड लगा दिया. नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार जारी किया गया है. शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम काएक नीला एएसआई बोर्ड मौजूद है।

Similar News