कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, बिहार में रेड अलर्ट

Update: 2025-06-30 05:11 GMT


देश में इस साल मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। भारी बारिश से मैदानों से लेकर पहाड़ों तक हाहाकार मचा रखा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 29 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया, जो सामान्य तारीख 8 जुलाई से 9 दिन पहले है।

दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो रही है। देश के कई क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 1 और 2 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार के पटना, गया, बांका और औरंगाबाद जैसे जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, हरियाणा के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Similar News