अमेठी से देवघर के लिए कांवड़ियों का पहला जत्था रवाना, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Update: 2025-07-13 05:47 GMT



 सावन के पावन महीने में अमेठी से बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए 151 कांवड़ियों का पहला जत्था जायस रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इन्हें तिलोई विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शिवभक्ति में लीन दिखे। वे वाराणसी और सुल्तानगंज होते हुए 150 किमी की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचेंगे। रवाना होने से पूर्व सभी कांवड़ियों ने इलाके के शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Similar News