जलभराव के कारण जोगबनी स्टेशन पर कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया। दानापुर-जोगबनी, कटिहार-जोगबनी ट्रेनें अब बथनाहा तक ही जाएंगी। जोगबनी-आनंद विहार अब फारबिसगंज से चलेगी।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (मालीगांव) ने कटिहार रेल मंडल के जोगबनी स्टेशन यार्ड में जलभराव की स्थिति को देखते हुए 5 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली कई ट्रेनों के अल्पकालीन समापन एवं अल्पकालीन आरंभिक मार्ग में बदलाव की घोषणा की है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालनिक कारणों से लिया गया है।
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में निम्नलिखित ट्रेनों के बारे में जानकारी दी गई है: