योगी सरकार के निर्देश पर बरेली में शत्रु संपत्तियों पर सख्ती, कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी
योगी सरकार के निर्देश पर बरेली जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्तियों पर सख्ती शुरू कर दी है। जिले में कुल 212 शत्रु संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से 151 पर वेस्टिंग ऑर्डर मिल चुके हैं। 132 संपत्तियों का नाम शत्रु संपत्ति अभिरक्षक, भारत सरकार के नाम दर्ज किया जा चुका है। सबसे अधिक 120 संपत्तियां सदर तहसील में हैं। प्रशासन ने चिन्हीकरण और कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का आदेश दिया गया है और कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। बहेड़ी क्षेत्र की कुछ संपत्तियों पर विवाद चल रहे हैं।