मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों पर जताया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक हजार 856 करोड़ रुपये की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी देने पर आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से खेल उपकरणों के निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही, देश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी। साथ हि मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी देने पर भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण सुशासन को सशक्त बनाने और विकसित भारत के संकल्प को ग्राम स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।