रमेश राही समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

Update: 2022-01-24 13:21 GMT

नगराम :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व कई पदों पर रह चुके मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र निवासी रमेश राही को समाजवादी पार्टी अम्बेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया।मनोनयन पत्र आज समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम एल भारती ने दिया। रमेश राही को समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर विधायक अम्ब्रीश पुष्कर , जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व विद्यायक इंदल रावत, पूर्व विधायक गोमती यादव , पूर्व सांसद सुशीला सरोज ,सी एल वर्मा, पूर्व मंत्री आर. के. चौधरी, पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद रावत, प्रदेश सचिव महताब सिंह यादव, भारत यादव विधानसभा अध्यक्ष उमेश वर्मा, बृजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अली, अशोक यादव, प्रदेश सचिव मायाराम वर्मा, जिलापंचायत सदस्य अरुण यादव, विजय लक्ष्मी, अरुण रावत, पन्ना लालरावत, महेश रावत, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय यादव , हरिशंकर रावत , सन्तराम रावत, अशर्फीलाल धीमान, सन्तोष रावत, रईस अहमद, सहित सैकड़ों पदाधिकारियों द्वारा बधाई दी गयी ।

Similar News