विजय हजारे ट्रॉफ़ी: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, और बनें इस श्रेणी के सबसे युवा खिलाड़ी

Update: 2019-10-16 15:17 GMT

अंकिता सिंह-
अलूर में खेले गए विजय हजारे टूर्नामेंट में आज का मुकाबला मुंबई और झारखंड के बीच में खेला गया। मुंबई नें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि मुंबई की तरफ से पहले मैदान में उतरे 17 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने 149 गेंदों पर 203 रन बना कर रिकॉर्ड तोड दिया।

प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक लगने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। यशस्वी ने आदित्य तारे के साथ मिल कर एक शानदार पारी खेली। इतना बडा स्कोर खड़ा करने के लिए उन्होने 17 चौके और 12 छक्के मारे।
आपको बता दें,12 छक्के जड़कर यशस्वी विजय हजारे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 149 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। बता दें कि उनसे पहले विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन में संजू सैमसन ने भी दोहरा शतक जड़ा था।

यशस्वी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के साथी हैं और एक बार जब अर्जुन उन्हें अपने पिता से मिलवाने ले गए थे तो तेंदुलकर ने उन्हें अपना बैट गिफ्ट में दिया था।

Similar News