आखिर कांग्रेस इतनी हताश क्यों चुनावों को लेकर?

  • whatsapp
  • Telegram
आखिर कांग्रेस इतनी हताश क्यों चुनावों को लेकर?

कुछ दिनों बाद विभिन्न राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जिसमें चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है ।विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दल पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का मन बनाकर मैदान में दमखम से उतर चुके हैं लेकिन किसी समय देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस इस चुनावी भागदौड़ से बिल्कुल दूर नजर आ रही है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी बिल्कुल नदारद दिखाई दे रहे हैं। जिससे आज कांग्रेस रसातल में जाती दिखाई दे रही है। लगता है कांग्रेस ने अपने आप को सरेंडर कर दिया है।


जिससे भाजपा व अन्य दलों को अप्रत्यक्ष रूप से काफी फायदा पहुंचाने का काम किया है। आखिर कांग्रेस व राहुल गांधी इतने लाचार क्यों हो गए हैं। यह समझ से परे है? राहुल की लाचारी से आज कांग्रेस के आम कार्यकर्ता हताश हो गए हैं..वे मजबूरी में कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। यदि राहुल व कांग्रेस इसी तरह सुस्त रही तो आने वाले समय में कांग्रेस के छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी भाग कर दूसरे दलों में चले जाएंगे कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी इस और आत्ममंथन करना होगा अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेसी हसीं की पात्र बन जाएगी।

Next Story
Share it