स्वच्छ भारत मिशन में अयोध्या नंबर वन बने - अभिषेक सावंत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
स्वच्छ भारत मिशन में अयोध्या नंबर वन बने - अभिषेक सावंत

उपेक्षित पड़े बटरफ्लाई गार्डन उपवन की साफ़ सफाई करेंगे अभिषेक सावंत

अयोध्या के निवासी और अयोध्या से रामेश्वरम के साइकिल यात्री रामानुगामी अभिषेक सावंत अब एक नयी यात्रा पर है| यात्रा का उद्देश्य अयोध्या को स्वच्छ भारत मिशन में पहले स्थान पर ले जाना है| केंद्र और प्रदेश की सरकार के प्रयास से उपेक्षित रही अयोध्या अब विश्व में पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलख जगाने की ओर अग्रसर है| पर्यावरण के बिना पर्यटन की परिकल्पना अधूरी है|

स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर होने से देश विदेश से पर्यटकों का आकर्षण बढ़ता है| प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान के तहत अभिषेक सावंत अयोध्या को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने का मॉडल तैयार कर रहे है| इसी कड़ी में लखनऊ अयोध्या मार्ग सहादतगंज चौराहे पर शहीद रामप्रसाद यादव स्मृति उपवन से प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान की शुरुवात करेंगे|

7 सितम्बर 2023 को प्रातः 7 बजे उपवन की साफ़ सफाई के साथ शहर को स्वच्छता का सन्देश देंगे| अभिषेक सावंत कहते है कि बटरफ्लाई गार्डन से मशहूर शहीद रामप्रसाद उपवन इस समय उपेक्षा का शिकार है| सहादतगंज से अयोध्या कैंट शहर और राम की पैड़ी को जोड़ता यह चौराहा आवागमन का व्यस्ततम चौराहा है|

अयोध्या दर्शन के लिए देश विदेश से दर्शनार्थी और पर्यटक भी इसी रस्ते से होकर गुजरते है| उपवन के अंदर एक सेल्फी पॉइंट भी बना हुआ है जिसपर नमोस्तुते अयोध्या लिखा हुआ है| पार्क के रखरखाव के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण और ग्रीन यात्रा का भी बोर्ड लगा है लेकिन इसमें रखरखाव रखने के लिए पूर्ण होने की तिथि 19 जुलाई 2022 को समाप्त हो चुकी है|

सावंत बताते है ऐसे में बटरफ्लाई गार्डन के रखरखाव और साफ़ सफाई का जिम्मा उठाने के लिए स्वेक्षा से तैयार है| स्वच्छ भारत मिशन में अयोध्या के पहले नंबर पर लाने के लिए नगर निगम के सभी वार्डों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाएंगे| उपवन की निरंकुशता पर अभिषेक सावंत कहते है लाखों रुपये की धनराशि और लोक कलाकारों ने अथक मेहनत से उपवन को आकृति प्रदान की थी लेकिन चुनाव प्रचार और विज्ञापनों ने कलाकृतियों को ख़राब कर दिया है|





जबकि नगर निगम का स्लोगन स्वच्छ अयोध्या-स्वस्थ अयोध्या है बावजूद इसके स्वच्छता का मापदंड और मॉडल तैयार नहीं हो पा रहा है| सावंत प्रदुषण मुक्त अयोध्या के अभियान से जुड़ने की अपील भी कर रहे है|

उपवन एक नज़र

मणिपुर में तैनात 6 डोगरा रेजीमेंट के अयोध्या निवासी जवान रामप्रसाद यादव व कुछ अन्य सैनिक एक आतंकी हमले में 4 जून 2015 को शहीद हो गए थे| शहीद की स्मृति में तत्कालीन सपा सरकार के होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद ने राज्य मंत्री पवन पांडे की उपस्थिति में उपवन का उद्घाटन किया था| वर्तमान सरकार में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लाखों रुपये की धनराशि से उपवन के सौन्द्रीयकरण का कार्य किया साथ ही उपवन का नामकरण बटरफ्लाई गार्डन रखा| इस उपवन में तुलसी, कनेर, अमलतास, मधुमालती सहित 10 अन्य प्रजातियों के लगभग 2300 पौधे रोपित हुए थे | अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कार्यकुशलता और अथक मेहनत से उपवन में रंग बिरंगी कलाकृतियां बनाई थी|




मिल रहा सहयोग

डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सभा का सहयोग उपवन की साफ़ सफाई के लिए मिला है| पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकश सिंह ने प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान के लिए अभिषेक सावंत से संपर्क कर यथा संभव मदद करने का आश्वाशन दिया है| सिंह का कहना है कि अयोध्या के उपवनो और पार्को के रखरखाव के लिए निरंकुशता बरती जा रही है ऐसे में प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान से जुड़ेंगे बल्कि जगह जगह पौधरोपण भी करने का कार्य किया जायेगा| वही उनका कहना है कि शहीद के परिवार से भी संपर्क करने का भी प्रयास किया जा रहा है|

Next Story
Share it