Home > Articles > अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, काबुल से 122 किलोमीटर दूर था भूकंप केंद्र
अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, काबुल से 122 किलोमीटर दूर था भूकंप केंद्र
अफगानिस्तान पर अब लगभग पूरी तरह से तालिबान ने कब्जा कर लिया है। तालिबान से परेशान अफगानिस्तान की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब...


X
अफगानिस्तान पर अब लगभग पूरी तरह से तालिबान ने कब्जा कर लिया है। तालिबान से परेशान अफगानिस्तान की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब...
- Story Tags
- Afghanistan
- Kabul
अफगानिस्तान पर अब लगभग पूरी तरह से तालिबान ने कब्जा कर लिया है। तालिबान से परेशान अफगानिस्तान की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 4.5 तीव्रता वाला यह भूकंप भारतीय समयानुसार 11:22 बजे पर आया।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 122 किलोमीटर दूर इसका केंद्र था। इसकी गहराई 92 किलोमीटर रही। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अब तक किसी भी तरह के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है।
इससे पहले 17 अगस्त की सुबह भी अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भी भूकंप की तीव्रता 4.5 रहा था।
Next Story