Crime News - Page 8

  • पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला: कोर्ट ने 2 आरोपियों को 8 दिन की हिरासत में भेजा

    पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार चिन्मय मंडल और किरण खां को आज सिटी सेशन कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य न्यायाधीश सुकुमार रॉय ने दोनों आरोपियों को 8 दिनों की ईडी हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। कोर्ट में ईडी के वकील ने दलील दी कि दोनों...

  • वाराणसी: कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

    वाराणसी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार में शामिल पांच प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सिरप का उपयोग अक्सर नशे के लिए किया जाता है और यह राज्य में बढ़ती अवैध ड्रग्स के कारोबार का हिस्सा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद की है, जिसे वे अवैध...

  • पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद IGIMS में कराया गया भर्ती, सुबह PMCH रेफर

    पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को आधी रात गिरफ्तार किए जाने के बाद पहले IGIMS में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आज सुबह उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। फिलहाल पप्पू यादव का इलाज PMCH में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पप्पू यादव...

  • ईडी ने NCS ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच शुरू की

    प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत जांच शुरू की है, जो केरल पुलिस द्वारा नेदुमपरम्बिल क्रेडिट सिंडिकेट (NCS ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख कार्यकारियों के खिलाफ दर्ज की गई विभिन्न एफआईआर पर आधारित है। आरोप है कि इस ग्रुप ने निवेशकों से उच्च रिटर्न का वादा करके...

  • कबीरधाम जिले में लगभग 16 किलो गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    कबीरधाम, 1 फरवरी 2026 कबीरधाम पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र से गांजा का परिवहन करते हुए तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग सोलह किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब पौने आठ लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त की...

  • दिल्ली: रोहिणी में एनकाउंटर, पुलिस ने 3 बदमाशों को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की शकरपुर यूनिट ने रोहिणी इलाके में देर रात मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांटेड तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्री पार्क में हुई हत्या के आरोपी इलाके में मौजूद हैं, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर...

  • रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 2.92 क्विंटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक बोलेरो वाहन से 2 क्विंटल 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये...

  • लौरिया पुलिस ने 50 लीटर शराब के साथ 8 कारोबारीयों को किया गिरफ्तार

    पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गश्ती के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने सिरकहिया गांव से 34 लीटर देशी शराब बरामद की, वहीं एक बाइक से शराब ले जा रहे कारोबारी को 8 पीएम ब्रांड की 89 बोतल, कुल 16.2 लीटर...

Share it