Latest News - Page 295
1 क्विंटल गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले की चिल्फी पुलिस ने एक क्विंटल गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाने के सामने वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन के केबिन के ऊपर चार बोरियों में छिपाकर रखे गए छियानवे पैकेट गांजे को बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत...
उन्नाव में दिल दहला देने वाली घटना; दो बेटियों और पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत साहबखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आयी। सुबह करीब 7 बजे संदीप पुत्र उमेश चंद्र यादव ने थाना अचलगंज को सूचना दी कि उसके भाई अमित (35 वर्ष) ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। साथ ही घर के अंदर कमरे में अमित की...
गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दरबार में लोगों की सुनीं समस्याएं
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में लोगों से एक-एक करके उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को हस्तगत...
अलीगढ़ में दो बाइको की बीच हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगो की मौके पर मौत
अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक महिला व बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
पीएम मोदी ने दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित थे। इसके अलावा...
32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानें फिर से शुरू
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 मई 2025 की सुबह 05:29 बजे तक के लिए जिन 32 हवाई अड्डों पर नागरिक विमानों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाई थी, उसे अब हटा लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इन सभी हवाई अड्डों पर अब तत्काल प्रभाव से नागरिक उड़ानों का संचालन पुनः आरंभ कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई...
योगी सरकार ने ओडीओपी में शामिल किए 12 और नये उत्पाद, अब अमरोहा का मैटल बिखेरेगा जलवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट (ODOP)योजना न केवल प्रदेश के हर जिले की पारंपरिक विशेषता को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने का माध्यम बनी है, बल्कि लाखों कारीगरों, शिल्पियों और उद्यमियों के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त जरिया भी साबित हुई है। सीएम योगी की ओडीअोपी योजना...
राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री साय हुए शामिल
राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में राजभवन में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज में संयम, शांति और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र संघर्ष...
उत्तराखंड : 14 मई से नैनीताल काठगोदाम से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा होगी शुरू
आगामी 14 मई से नैनीताल काठगोदाम से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू होगी । कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । 14 मई को आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का पहला दल काठगोदाम से रवाना होकर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस दिन को वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का दिन बताया। उन्होंने वर्ष 1998 के ऐतिहासिक पोखरण परमाणु परीक्षणों को याद करते हुए देश के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों को रेखांकित...
ऑपरेशन सिंदूर: किसी भी उल्लंघन को लेकर सेना को जवाबी कार्रवाई की छूट
पाकिस्तान द्वारा 10-11 मई की रात सैन्य कार्रवाई पर रोक की सहमति के उल्लंघन करने पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं के सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की। थल सेनाध्यक्ष द्वारा सेना कमांडरों को डीजीएमओ स्तर वार्ता के माध्यम से बनी सहमति के बाद किसी भी उल्लंघन...
अवध विवि की एनईपी पीजी सम-सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मई से
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए, एमएससी व एमकाॅम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। यह परीक्षाएं 22 मई से शुरू होकर 02 जून तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यूजी के 494 केन्द्रों पर दो पालियों में पीजी की परीक्षा कराई जायेगी...














