Latest News - Page 394

  • सेल्फी लेते दो दोस्तों की नाड़ी में डूबने से मौत

    शाहपुरा- शाहपुरा के मॉडल स्कूल के सामने पानी के गड्ढे में डूबने से 2 बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक रुद्रप्रताप सिंह और श्लोक जागेटिया अपने घर से स्कूल में टेबल टेनिस खेलने की कहकर निकले थे। डूबने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शाहपुरा...

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में पहले एशियाई बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेंगी

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में पहले एशियाई बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेंगी। 2 दिन का यह सम्‍मेलन बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को रेखांकित करेगा। बौद्ध मत के विशिष्‍ट प्रतिनिधि, विद्वान और अनुयायी इसमें शामिल होंगे। बैठक के दौरान बौद्ध समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान पर विशेष रूप...

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारतीय राजनयिकों को धमकाने की कोशिश भी समान रूप से कायराना हरकत है। उन्‍होंने कहा कि हिंसा की ऐसी घटनाएं देश का संकल्‍प कमजोर नहीं कर सकती। श्री मोदी ने कनाडा सरकार...

  • राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में बनी हुई है

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह 7 बजे 385 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिन तक रात और सुबह में धुंध छाए रहने का...

  • लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू

    लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। इसके साथ ही व्रत की सात्विक दिनचर्या शुरू हो जाएगी। चार दिन के इस पावन अनुष्ठान में कल खरना होगा। इस पर्व पर महिलाएं संतान के दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। गुरूवार की शाम को डूबते हुए सूर्य को और...

  • वाराणसी में छठ पर गंगा घाटों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

    छठ महापर्व पर गंगा नदीं, कुंड व तालाबों के किनारे श्रद्धालु अस्ताचलगामी व सूर्याेदय पर पूजन करने उमड़ते हैं। ऐसे में सरकार उनकी सुरक्षा तथा सुविधा को लेकर काफी संजीदा है। योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम कर रही है। वाराणसी में एनडीआरएफ की टीमें सुरक्षा उपकरणों, वाटर...

  • अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है, प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की...

  • गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, गृह युद्ध कराना चाहते हैं

    पटना, 04 नवंबर (पीबीएनएस) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है, गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं ।इसमें उनके कई टूल भी हैं,उन्होंने कहा कि देख लीजिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की बुक किताब जिसमें किस तरीके से बाबर को...

Share it