7 अक्टूबर को जनपद में चलेगी 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स'

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
7 अक्टूबर को जनपद में चलेगी फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश के क्रम में नागरिकों में मिलावटी खाद्य वस्तुओं को स्वयं पहचानने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स नामक जागरूकता वाहन चलाएगा। इस वाहन में सचल प्रयोगशाला होगी जो खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच कर लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थ पहचानने की विधि बताएगी। यह जानकारी जिला अभिहित अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सचल प्रयोगशाला को 7 अक्टूबर की पूर्वाह्न 10.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया जाएगा। 11.15 बजे भटवलिया चौराहा देवरिया, अपरान्ह 01.15 बजे गाँधी चौक सलेमपुर, 03 बजे नवलपुर चौराहा सलेमपुर, 04.15 बजे लार बाजार में खाद्य पदार्थ जाँच हेतु स्थान निर्धारित किया गया है।


खाद्य सचल प्रयोगशाला को प्राप्त कराये गये खाद्य पदार्थों के नमूनों की जॉच राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र०. गोरखपुर के खाद्य विश्लेषक द्वारा प्रशिक्षित अधिकारियों डा० सुभेष कुमार एवं अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवरिया द्वारा की जायेगी। उक्त FSW (Food Safety on Wheels) खाद्य सचल प्रयोगशाला बैन खाद्य पदार्थों के नमूना जाँच हेतु आवश्यक रसायनों से परिपूर्ण होगी। जॉचोपरान्त मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को नमूनों से सम्बन्धित जाँच परिणाम से भी अवगत कराया जायेगा।

Next Story
Share it