धोनी एक सफल कप्तान रहे हैं और रिटायरमेंट का फैसला भी उन्हें ही लेना चाहिए : शिखर धवन
सृष्टि पांडेय
इंडिया टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए शिखर धवन ने कहा की, धोनी के रिटायरमेंट का फैसला खुद धोनी पर छोड़ देना चाहिए , वे एक सफल कप्तान हैं और बहुत सालों से खेल रहे हैं और समय आने पर वो फैसला ज़रूर लेंगे . यहाँ तक की धवन ने धोनी के जमकर तारीफ़ की और साथ ही उन्हें आभार और सम्मान भी व्यक्त किया . उन्होंने कहा की धोनी सभी खिलाड़ियों की क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं और उनका समर्थन भी करते हैं और सभी जानते हैं की भारत की सफलता में उनका बहुत बड़ा योगदान है