भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ेंगे युवा: कल होगी 'भारत बौद्धिक्स 2.0' राष्ट्रीय परीक्षा, आजमगढ़ और मऊ में कड़े इंतजाम
आजमगढ़, 20 नवंबर 2026। भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से 'भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026' का आयोजन शनिवार, 21 नवंबर को किया जाएगा। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में होने वाली यह राष्ट्रीय स्तर की ऑफलाइन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दो घंटे की परीक्षा में कला, विज्ञान, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान संकाय के स्नातक (यूजी) व परास्नातक (पीजी) स्तर के पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'भारत बौद्धिक्स 2.0' महज एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को भारत की वैज्ञानिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों से अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक चुनौतियों का भारतीय दृष्टिकोण से समाधान खोजने और पूरे उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया।
परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी गई है तथा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार पाण्डेय के अनुसार, आजमगढ़ में 11 और मऊ में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले वैध पहचान पत्र के साथ केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
आयोजकों के मुताबिक, परीक्षा के बाद तीन चरणों की पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं का चयन होगा और मेधावी विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कि