ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Update: 2025-09-29 13:19 GMT


लखनऊ, 29 सितम्बर 2025। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. अजय तनेजा के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, शारीरिक स्फूर्ति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में आज पारंपरिक खेल रस्सीकूद (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पुरुष वर्ग में सुधाकर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सनी श्रीवास्तव को रजत पदक प्राप्त हुआ, जबकि अश्विनी यादव कांस्य पदक से सम्मानित हुए। महिला वर्ग में नाजिश फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्वेता यादव द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अनुष्का ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. आरिफ अब्बास (फ़ारसी विभाग), डॉ. हसन मेहंदी (शारीरिक शिक्षा विभाग), डॉ. मिनाज हुसैन (अर्थशास्त्र विभाग), श्री मृणाल झा (राजनीति शास्त्र विभाग) और श्री रविकेश मौर्य (विधि अध्ययन संकाय) का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यार्थी मुदित शुक्ला, मोहम्मद रेहान और ओमकार चौरसिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Similar News