जाह्नवी के बाद उनकी छोटी बहन खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार...

Update: 2021-03-17 10:15 GMT



बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत कर ली हैं और वो एक के बाद एक फिल्मों में काम कर रही है। जाह्नवी कपूर फिल्मों में अपने अभिनय और किरदार से लोगों का दिल जीत रही है।

अब लगता है कि जल्द ही बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा आज से नहीं काफी समय से हो रही है। लेकिन वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी।

जाह्नवी के बाद उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। खुशी ने बॉलीवुड में अभी कदम नहीं रखा है मगर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

उनके नाम के कई फैन पेज भी बने हुए हैं। अब बोनी कपूर ने खुद खुलासा कर दिया है कि खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अब वो फिर लॉस एंजिल्स चली गई है एक और सिनेमा कोर्स करने के लिए। उन्होंने कहा कि वो वापस आ जाए फिर अपना करियर शुरू करने के लिए वो तैयार हो जाएगी। बोनी कपूर की इस बात से साफ जाहिर है कि जैसे ही खुशी की पढ़ाई पूरी होगी वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाएगी।

अराधना मौर्या

Similar News