हाल ही में रणवीर शौरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने गांजा को भारत में लीगल बनाने की बात भी कह डाली है। रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने गांजा को लेकर बात करते हुए इसे भारत में लीगल बनाने की बात कही है। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर हो रहे बवाल पर भी खुलकर बातें की। इसके साथ ही उन्होंने यहां तक कह दिया है कि मारिजुआना को अब भारत में लीगल कर देना चाहिए यानी इसकी बिक्री से रोक हटा देनी चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर शौरी के इस बयान से वो एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। अपनी अपकमिंग वेबसीरीज के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ड्रग्स का चलन सिर्फ बॉलीवुड पार्टियों में ही नहीं है, जबकि कई सामान्य पार्टियों में भी इसका चलन है। साथ ही उन्होंने इसे लीगल करने की पैरवी भी की। एक्टर ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल उतना ही होता है जितना आम तौर पर सोसाइटी में हो रहा है। मैंने कई नॉन-बॉलीवुड पार्टियों में भी ड्रग्स देखे हैं।

अराधना मौर्या