खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने खरीदा 420 रुपये kg सेब, फल में मिला वैक्स
स्थिति यादव
फलों और सब्जियों पर कृत्रिम रंग और केमिकल के जरिए चमकीला बनाकर बाजार में बेचने का चलन आम है, लेकिन जब एक केंद्रीय मंत्री ही इसका शिकार बन जाए तो फल बेचने वाले के खिलाफ एक्शन होना लाजिमी है. मंत्री जी जब इसके शिकार हुए तो दिल्ली के मशहूर और बेहद पॉश खान मार्केट में फल विक्रेता पर गाज गिरना ही था.यह घटना हुई केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान के साथ जिन्होंने रविवार को सलाद खाने की इच्छा जताई और अपने स्टाफ से रशियन सलाद की व्यवस्था करने को कहा. मंत्री के आदेश के बाद स्टाफ रशियन सलाद बनाने के लिए जरूरी सामान और फल लाने के लिए बाजार चला गया.बाजार से सामान और फल आने के बाद स्टाफ ने रशियन सलाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की. इस बीच केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने एक-एक करके सभी फलों को ठीक से धोने की हिदायत भी दे दी.
छापे के बाद नियमों को उल्लंघन करने पर फल विक्रेता का चालान भी काट दिया गया. हालांकि दुकानदार का कहना है कि उसने अमेरिकन सेब आजादपुर मंडी से लिया था. शिकायत आने के बाद उसने तुरंत दुकान से फल हटा दिया था.
_