राज्य में 9 हजार से अधिक किसान कर रहे व्यावसायिक रूप से मधुमक्खी पालन- कृषि मंत्री
राज्य में 9 हजार से अधिक किसान व्यावसायिक रूप से मधुमक्खी पालन कर रहे हैं, जिससे लगभग 3 हजार 300 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा कई किसान छोटे स्तर पर भी मधुमक्खी पालन से जुड़े हैं। किसान मुख्य रूप से एपिस इंडिका और एपिस मेलिफेरा प्रजातियों से शहद का उत्पादन कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह जानकारी दी।
गणेश जोशी ने बताया कि राज्य के 11 जिलों में एक-एक मधुग्राम तथा चम्पावत और देहरादून जिलों में दो-दो मधुग्राम चयनित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और यह उन किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिनके पास भूमि सीमित है या उपलब्ध नहीं है।