पिरूल से मिलेगा महिलाओं के रोजगार, रेखा आर्या ने किया पिरूल आधारित बायोमास प्लांट का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जिले के पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस यूनिट की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि पिरूल एकत्र कर उद्योगों को बेचने वाली महिलाओं के हितों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार पहले ही नीति तैयार कर चुकी है।
श्रीमती आर्या ने कहा कि इस पहल से जहां एक ओर जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में उद्योगों को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध होंगे।