दुबई में शुरू हुआ रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट- 2026

Update: 2026-02-11 04:24 GMT



रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट 2026 कल से दुबई नॉलेज पार्क स्थित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में शुरू हुआ। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य एआई इम्पैक्ट समिट का पूर्वाभ्यास है। इस सम्मेलन में नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रमुख कारोबारियों ने भाग लिया।


इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उद्देश्यपरक इस्‍तेमाल और इसके सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत सतीश सिवन उपस्थित थे।


इस शिखर सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण नंदा का परिचय था, जो संयुक्त अरब अमीरात के जी42 समूह के साथ साझेदारी में विकसित किया गया एक शक्तिशाली 13 अरब पैरामीटर वाला एआई मॉडल है और इसे विश्व के शीर्ष एआई सुपरकंप्यूटरों में से एक, कॉन्डोर गैलेक्सी पर प्रशिक्षित किया गया है।



इस कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के अबू धाबी परिसर में स्थित एटीएएल इनक्यूबेशन सेंटर को भी प्रदर्शित किया गया, जिसे पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात और खाड़ी क्षेत्र में एआई-संचालित उद्यमिता और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था।

Similar News