रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में 660 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। ये हमला रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये ड्रोन रूस के एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में नष्ट किए गए हैं। इसमें राजधानी मॉस्को, क्रीमिया प्रायद्वीप, काला सागर और आज़ोव सागर शामिल है। यह जानकारी रूस के सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म मैक्स पर साझा की गई है। मंत्रालय ने कहा कि बड़े पैमाने पर हुए इस हमले को उनकी एयर डिफेंस प्रणालियों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया है।