इजराइली वायुसेना के जेट विमानों ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए।
इजराइली रक्षा बल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा कर दावा किया है कि इजराइली वायुसेना के जेट विमानों ने ईरान में सटीक हवाई हमले कर ईरान के रक्षा मंत्री सहित 7 वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को मार गिराया है।
इनमें अली शमखानी, मोहम्मद पाकपौर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराज़ी, अजीज नासिरज़ादेह, होसैन जबल अमेलीयन और रेज़ा मोज़ाफ़ारी-निया शामिल हैं। यह हमला ईरान की रक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।