बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 9 की मौत

Update: 2026-07-07 16:02 GMT




पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना सोमवार रात जियारत जिले के मंगी डैम इलाके की पुलिस चौकी पर हुई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हमले में मंगी और कावास थानों के स्टेशन हाउस ऑफिसर सहित आतंकवाद निरोधक बल के प्रभारी हेड कांस्टेबल सैफुल्लाह भी मारे गए।

घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है और लापता पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उधर, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने दावा किया है कि हमले के बाद चलाए गए क्लियरेंस ऑपरेशन में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी के 15 आतंकियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन पूरा हो चुका है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले आतंकियों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

Similar News