मध्य पूर्व में हजारों और मरीन तैनात करने की तैयारी में US सेना

Update: 2026-03-21 07:42 GMT




अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मध्य पूर्व में यूएस सेना हजारों और मरीन तैनात करने की तैयारी कर रही है। इससे भविष्य में ईरान पर अमेरिका के हमले और ज्यादा आक्रामक होने की संभावना बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने रॉयर्टस को बताया कि अमेरिकी सेना मध्य पूर्व में हजारों और मरीन तैनात करने जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि 2,500 मरीन, यूएसएस बॉक्सर और युद्धपोत क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका क्या रोल होगा।

हाल ही में ट्रंप ने नाटो सहयोगियों पर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए बल भेजने में संकोच करने पर उन्हें डरपोक भी करार दिया था और कहा था कि अमेरिका को किसी की मदद की जरूरत नहीं है। ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ढांचों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य पर पकड़ के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ा है। जिसने ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी बढ़कर $108 प्रति बैरल पहुंच गई हैं।

Similar News