इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बुधवार को वॉशिंगटन जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी। दोनों नेता ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा करेंगे।
नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इस बातचीत में वे ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक लगाने और उसके सहयोगी गुटों को मिल रहे समर्थन को समाप्त करने की शर्तों पर जोर देंगे।
यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब हाल ही में ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इन वार्ताओं को अच्छा बताया है और कहा है कि ईरान समझौते के लिए राजी दिखाई दे रहा है।