इजराइल ने आज सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत पर लगातार हवाई हमले किए। इन हमलों में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। ये हमले तब किए गए जब इससे पहले लेबनानी चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने सीमा पार इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इस बीच, इजराइली सेना ने लेबनान के लगभग 50 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील। 1 साल में पहली बार हिजबुल्ला ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
इजराइली सेना ने कहा कि उसने सीमा पार से आई एक मिसाइल को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया, जबकि कई अन्य मिसाइलें खुले इलाकों में गिरीं। इन हमलों में किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ये हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और ''इजराइल की बार-बार आक्रामक कार्रवाइयों'' के जवाब में किए गए हैं।