श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मध्य-पूर्व संघर्ष के शीघ्र समाधान का किया आह्वान

Update: 2026-03-04 04:04 GMT



श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मध्य पूर्व संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक चलने वाली शत्रुता से श्रीलंका सहित वैश्विक तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान होगा।

श्री दिसानायके ने आज संसद को संबोधित करते हुए कहा कि तेल और गैस आपूर्ति में व्यवधान से विदेशों में काम करने वाले श्रीलंकाई नागरिकों, पर्यटन, और विमानन पर असर पड़ सकता है।

Similar News