अमरीका और इज़राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता के नाम की घोषणा कर दी है। मीडिया की खबरों के अनुसार मुजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लेंगे जिनकी मौत अमरीका और इस्राएल के शुरुआती हमले में तेहरान में हो गई थी।
इज़राइल ने पहले ही धमकी दी है कि अयातुल्ला अली खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के हमले जारी हैं। ईरानी मिसाइलों ने कल भी अबुधाबी को निशाना बनाया हालाकि कई मिसाइले हवा में नष्ट कर दी गयीं।