कीर्ति वर्धन सिंह ने चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति कास्ट से की मुलाकात

Update: 2026-03-11 05:33 GMT




केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखा कि उन्होंने जोस एंटोनियो कास्ट को चिली के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत चिली की नई सरकार के साथ व्यापार, निवेश और नवाचार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।गौरतलब है कि कीर्ति वर्धन सिंह चिली की राजधानी सैंटियागो में आयोजित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Similar News