संवर्धित यूरेनियम तक पहुंच बनाने वाले किसी भी ईरानी नागरिक को अमरीका निशाना बनाएगा: अमरीकी राष्ट्रपति
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमरीका, ईरान के संवर्धित यूरेनियम तक पहुंच बनाने वाले किसी भी ईरानी नागरिक को निशाना बनाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह परमाणु सामग्री अमरीकी सेना की निगरानी में है। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में ईरान में मौजूद यूरेनियम के महत्व को कम करके आंकने का प्रयास किया। माना जाता है कि यह यूरेनियम परमाणु संयंत्रों के मलबे के नीचे दबा हुआ है।
ईरान का अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम, पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता में प्रमुख अड़चनों में से एक है। अमरीका चाहता है कि ईरान यूरेनियम को देश से बाहर स्थानांतरित करे और अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद कर दे। वहीं ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि वह घरेलू संवर्धन कार्यक्रम के अपने अधिकार को नहीं छोड़ेगा।