अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी तेल कीमतों पर जनता ने जताया सरकार पर भरोसा

Update: 2026-05-15 14:09 GMT



अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल का संकट गहराता जा रहा है। कई देशों में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी देखी जा रही है, जबकि अनेक देशों ने ईंधन के दामों में बड़ा इजाफा कर दिया है। इसी बीच भारत सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर तेल भराने पहुंचे लोगों ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित में लिया गया यह निर्णय स्वीकार्य है।

लोगों का कहना था कि दुनिया के कई देशों में पहले ही ईंधन की कीमतें काफी बढ़ चुकी थीं, लेकिन भारत सरकार ने लंबे समय तक कीमतों को नियंत्रित रखा। ऐसे में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं मानी जा सकती। वहीं विपक्ष के आरोपों पर ग्राहकों ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना है, लेकिन जनता सब समझती है और देशहित में सरकार के साथ खड़ी है।

Similar News