अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

Update: 2026-07-11 07:14 GMT




अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया बयान में कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम समाप्त हो चुका है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते का पूरी तरह पालन किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने समझौता ज्ञापन (MoU) की धारा-9 का उल्लंघन किया, जिसमें क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैन्य बलों की तैनाती नहीं करने की बात कही गई थी।

वहीं ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सरकार ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ईरान को पूरी तरह नष्ट कर देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के खिलाफ एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें तुरंत तैनात की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं और सेना ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों पक्षों के बयान लगातार सामने आ रहे हैं, जबकि कूटनीतिक बातचीत जारी रखने के संकेत भी दिए जा रहे हैं।

Similar News