पांचवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी दो आयुर्वेद संस्थान राष्ट्र को करेंगे समर्पित.....
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 5वें आयुर्वेद दिवस पर भविष्य के लिए तैयार दो आयुर्वेद संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'आयुर्वेद दिवस पर बधाई। इस विशेष दिन पर, राजस्थान और गुजरात में स्थित दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन करूंगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जरूर देंखे!' ये संस्थान- भारतीय आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान (आईटीआरए) संस्थान जामनगर और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर हैं। ये दोनों संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थान हैं।
आयुष मंत्रालय 2016 से हर साल धनवंतरि जयंती (धनतेरस) के अवसर पर 'आयुर्वेद दिवस' मनाता है। इस साल, यह दिवस 13 नवंबर को पड़ रहा है। अभी हाल ही में संसद के एक अधिनियम द्वारा सृजित किया गया जामनगर का संस्थान विश्व स्तर के स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में उभरने के लिए तैयार है। उसमें 12 विभाग, तीन क्लीनिकल प्रयोगशालाएं और तीन अनुसंधान प्रयोगशालाएं हैं इन दोनों संस्थानों में आधुनिक आयुर्वेद के साथ ही पारंपरिक दवाइयों का भी अध्ययन किया जाएगा। आयुर्वेद शिक्षा के स्टैंडर्ड को अपग्रेड करने में इन संस्थानों को स्वायत्तता दी जाएगी।
अराधना मौर्या