मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते लोगों को कभी गुनगुनी धुप तो कभी ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि बाकी दिनों को देखते हुए अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की व्रद्धि हुई है। मंगलवार को भी दिन में धूप निकलीं थी। लेकिन, रात होने के साथ ही एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। यह स्थिति अभी अगले कुछ दिनों तक बनी रहने वाली है।
तापमान में अचानक हुई व्रद्धि से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार लोगों को इस गलन भरी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। बीते दिनों ठंड का प्रकोप देखते हुए लोग घरों से पूरी तैयारी के साथ निकले, लेकिन दिन में धूप होने के कारण उन्हें ठंड का एहसास नहीं हुआ, हालांकि रात होने के साथ तापमान में गिरावट से गलन भी बढ़ गई। सुबह के समय पड़ सकता है हल्का कोहरा, मौसम विभाग के जानकारों ने अनुमान लगाया है कि सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है।
शिवांग