26 नवम्बर 2020 आज का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, मकर व मीन इन राशियों के लिए गुरूवार दिन हैं खास शुभ...
आज का राशिफल। 20 नवम्बर 2020 जान लीजिए आज का दिन आपके लिए कितना खास हो सकता है।
आज वर्ष 2020 की तारीख 26नवम्बर को बृहस्पतिवार का दिन हैं । ज्योतिष में बृहस्पतिवार को देवताओं का गुरु यानि, कि देव-गुरु भी माना जाता है । यही कारण है, कि इस दिन को गुरूवार भी कहते हैं, वहीं कुंडली में बृहस्पति यानि गुरु को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं। इसके अलावा विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : 26 नवम्बर 2020...
आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, पूर्ण रात्रि तक व दिन बृहस्पतिवार यानि गुरुवार 26 नवम्बर 2020, का है। इस दिन रेवती नक्षत्र 09:21 PM तक फिर अश्विनी रहेगा।
26 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
अभिजित मुहूर्त : 11:24 AM से 12:07 PM
अमृत काल : 06:39 PM से 08:27 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन
रवि योग : कोई नहीं
26 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
कंटक - 14:15:41 से 14:58:37 तक
राहुकाल - 13:05:54 से 14:26:25 तक
आज 26 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
1.मेष राशि
समय की अनुकूलता के चलते बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे
2.मिथुन राशि
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा।
3.कर्क राशि
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
4.वृषभ राशि
आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा।
5.कन्या राशि
अपनी जिम्मेदारी को समझे। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धन-लाभ की संभावना के साथ ही व्यबसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
6.सिंह राशि
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग के चलते उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
7.धनु राशि
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है।
8.वृश्चिक राशि
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा।
9.तुला राशि
अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
10.मकर राशि
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी।
11.मीन राशि
आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा।
12.कुम्भ राशि
बोलने से पहले सोचें। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।
ज्योति जायसवाल