लखनऊ में भीषण आग... 100 से ज्यादा दुकानें खाक

Update: 2026-04-10 04:39 GMT



 खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से है, जहां बीती देर रात फीनिक्स मॉल के पास सब्जीमंडी में भयानक आग लग गई। कृष्णानगर इलाके में जहां ये आग लगी वहां की सब्जीमंडी में करीब 200 दुकानें थीं और आग लगने के बाद ये फैल कर 15-20 दुकानों तक पहुंची।

गनीमत ये रही कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। पूरे हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि जो 15-20 दुकान आग की जद में आए उनका सारा समान जल कर खाक हो गया। आग पर काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड ने आठ गाड़ियों का इस्तेमाल किया और कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार तड़के से पहले आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रारंभिक जांच में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है

Similar News