नई दिल्ली: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी कर रहे अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में देश भर में उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार के स्थायी अवसर सृजित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
चर्चा में शासन, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और साझेदारी सहित प्रमुख मुद्दों के समुचित कार्यान्वयन की रूपरेखा तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इस वर्ष की बैठक का विषय है, 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास है। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपराज्यपाल भाग ले रहे हैं।