राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर

Update: 2026-06-15 04:55 GMT



 राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को प्रातः इंदौर आएंगी। यहां से वे बैतूल में एक कार्यक्रम शामिल होने के बाद ओंकारेश्वर पहुंचेंगी जहां वे शाम को ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी।

अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे अगले दिन इंदौर से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड जाएंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 20 जून को शाम को जबलपुर आएंगी। अगले दिन 21 जून को वे जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती मुर्मु रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 22 जून को वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी।

Similar News